दो जवान घायल: पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें दो जवान घायल हो गया है। डीआईजी अजय लिंडा ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि कोबरा बटालियन के दो जवान को गोली लगी है। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिये चौपर से रांची भेजने की तैयारी है। अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने भी जबाबी फायरिंग की। सूचना मिल रही है कि मुठभेड़ जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टोटो- गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई घटना

नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में घटना हुई। सुरक्षा बल ने नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयास से अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पहुंचे हैं। घायल दोनों जवानों को रांची भेज दिया गया है। दोनों जवान कोबरा बटालियन के हैं। सुरक्षा बल इस इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे तभी ये घटना हुई।नक्सलियों को जंगल से बाहर निकलने के लिए लंबे समय से अभियान जारी है। सुरक्षा बल पूरी तरह से नक्सली खात्मे को लेकर ऑपरेशन चला रहे हैं तभी सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग कर दी।

सर्च अभियान के दौरान बहुत बड़ी मात्रा में चिड़िया बड़ा जंगल से 2 फीट कोर्डेक्स वायर, 2 मोबाइल फोन, बैटरी, नक्सल साहित्य, मलेरिया किट, सर्जिकल आइटम और दैनिक उपयोग की अन्य चीजें बरामद की गई। नक्सली लंबे समय से इस इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों के प्रयास से नक्सलियों की योजना सफल नहीं हो पाई ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close