टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में दुमका के 7 खिलाड़ी का हुआ चयन…


दुमका जिले के इंडोर स्टेडियम प्रांगण में दुमका जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के द्वारा झारखंड राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार उपस्थित होकर खिलाड़ियों को शुभाशीष देकर उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

दुमका जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव संदीप कुमार जय बमबम ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 08 से 11 दिसंबर तक जम्मू कश्मीर में आयोजित 33 वीं सिनियर टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2022 में झारखंड राज्य की टीम में दुमका से बतौर कप्तान विशाल राउत के अलावा रोहित प्रत्तैय,शुभांशु वर्मा,गौरव कुमार,रॉकी राज,समीर कुमार पंडित,उज्जवल कुमार समेत कुल सात खिलाड़ीयों का चयन किया गया है, सभी खिलाड़ी दिनांक -05.12.2022 को धनबाद से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close