खूनी खेल : ओसम मिल्क प्लांट पर ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया इलाका…जानें किस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

तड़के बाइक सवार हमलावरों का हमला

रामगढ़। शनिवार तड़के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में भय का माहौल बना दिया। सुबह लगभग 6 बजे बाइक सवार हमलावरों ने प्लांट को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गोलीबारी के बाद आसपास के लोग डर और घबराहट में रहे।

मौके से बरामद कारतूस, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कई कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे और किस दिशा में भागे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर गैंग ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग के कुछ ही समय बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में प्लांट मालिक अनिरुद्ध को चेतावनी देते हुए इसे सिर्फ एक इशारा बताया गया और आगे बड़े हमले की धमकी भी दी गई।

परिवार को भी मिली धमकी

गैंग ने प्लांट मालिक के साथ उनके घर और परिवार को भी निशाना बनाने की बात कही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल

पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close