हैरान कर देने वाली प्रेम कहानी! मंदिर में शुरू हुआ रिश्ता बना शादी तक, 37 साल की महिला ने 22 साल के युवक संग रचाई शादी

मैसूर में उम्र की दीवार टूटी, परिवार के विरोध के बीच मंदिर में रचाई शादी; अब सुरक्षा की मांग


कर्नाटक के मैसूर से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां 37 साल की एक महिला ने 22 साल के युवक से शादी कर ली, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, कविता (बदला हुआ नाम) की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी और उनका एक 14 साल का बेटा भी है। करीब आठ साल पहले उनके पति का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रहकर काम कर रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान उनकी मुलाकात एक मंदिर में 22 वर्षीय युवक भास्कर (बदला हुआ नाम) से हुई। दोनों हर गुरुवार मंदिर में मिलते थे और धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई, जो समय के साथ दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

उम्र और जिम्मेदारियों के बावजूद बढ़ा रिश्ता
कविता ने शुरुआत में ही भास्कर को अपनी उम्र, पिछली शादी और बेटे के बारे में सब कुछ बता दिया था। इसके बावजूद युवक ने न केवल इस रिश्ते को स्वीकार किया, बल्कि शादी के बाद महिला और उसके बेटे की जिम्मेदारी उठाने की बात भी कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब एक साल तक चले इस रिश्ते के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

परिवार के विरोध के बीच उठाया कदम
बताया जा रहा है कि महिला के परिवार वाले उसकी दूसरी शादी किसी रिश्तेदार से तय कर रहे थे। इससे बचने के लिए कविता ने बिना किसी को बताए भास्कर के साथ घर छोड़ दिया और रामनहल्ली के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शादी के बाद दोनों ने किराए का मकान लेकर साथ रहना शुरू कर दिया।

पिता की नाराजगी और बढ़ा विवाद
जब महिला के पिता को इस शादी की जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए परिजनों के साथ युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान धमकी भी दी गई।

स्थिति बिगड़ने पर दंपति ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर इसे प्रेम की मिसाल बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परिवारिक विरोध ने इसे विवाद का रूप दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close