खुशियों में शामिल होने निकले पांच लोगों को क्या पता था कि उनका यह सफर आखिरी साबित होगा…एक गलती और 3 जिंदगी खत्म…दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे


देवरिया। खुशियों में शामिल होने निकले पांच लोगों को क्या पता था कि उनका यह सफर आखिरी साबित होगा । बारात में जाने के लिए घर से निकली कार कुछ ही देर बाद ऐसी भयावह दुर्घटना का शिकार हुई, जिसने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा हाजी मार्केट मोड़ के पास उस वक्त हुआ, जब कार सवार लोग एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कार की हालत देखकर हर कोई सहम गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर और जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।

घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, मृतकों में फिलहाल केवल एक युवक की पहचान हो पाई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब लोग तेज रफ्तार के इस खतरनाक खेल से सबक लेंगे, जो हर दिन किसी न किसी परिवार की खुशियां छीन रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close