5 दिनों का दर्दनाक इंतजार खत्म…चिरकुंडा की बंद खदान में मिली किशोरी की लाश… पूरे इलाके की आंखें नम

The painful wait of 5 days is over... the body of a teenage girl is found in a closed mine in Chirkunda... the entire area is teary-eyed.

धनबाद। चिरकुंडा थाना क्षेत्र के उत्तर पंचायत स्थित बाउरी टोला में उस वक्त शोक की लहर फैल गई जब ईसीएल की बंद खदान में डूबी 13 वर्षीय किशोरी रंपा बाउरी का शव पांचवें दिन बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

नहाने गई किशोरी गहरे पानी में डूबी, पल भर में बदल गई खुशी मातम में

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार रंपा बाउरी 28 अप्रैल को पास की बंद खदान में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एनडीआरएफ और गोताखोरों की कई दिन तक चली तलाश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने लगातार प्रयास किए, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती दिनों में कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

पांचवें दिन खदान के पानी में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार को पांचवें दिन अचानक रंपा बाउरी का शव खदान के पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

बंद खदानों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई बंद खदानें खुली पड़ी हैं, जहां न तो कोई घेराबंदी है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसी लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Related Articles

close