सनातन को खत्म करना पड़ेगा… CM विजय के विधायक के बयान से मचा तूफान, पार्टी में हड़कंप

उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान का समर्थन पड़ गया भारी, चौतरफा घिरने के बाद बदलने पड़े सुर

तमिलनाडु की राजनीति में उस वक्त बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK के विधायक VMS Mustafa ने सनातन धर्म को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया। विधायक ने खुलकर कहा कि वह सनातन धर्म को खत्म करने के पक्ष में हैं। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी मंचों तक जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया।

पूरा विवाद उस समय भड़का, जब Udhayanidhi Stalin के पुराने बयान का समर्थन करते हुए VMS मुस्तफा ने कहा, “हम भी सनातन धर्म को खत्म करने के लिए मैदान में हैं।” यह बयान सामने आते ही भाजपा समेत कई संगठनों ने सरकार और पार्टी को घेरना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि खुद सरकार को सफाई देने मैदान में उतरना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, उदयनिधि स्टालिन पहले भी सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। अब उसी बयान का समर्थन मुख्यमंत्री विजय की पार्टी के विधायक द्वारा किए जाने से राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया। विपक्ष ने इसे हिंदू आस्था पर सीधा हमला बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

विवाद बढ़ता देख तमिलनाडु सरकार के मंत्री Aadhav Arjuna ने स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि TVK किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि सामाजिक असमानता और जाति व्यवस्था का विरोध करती है। मंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर भारत में सनातन धर्म को हिंदू धर्म के रूप में देखा जाता है, जबकि दक्षिण भारत में इसे सामाजिक असमानता से जोड़कर समझा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चौतरफा आलोचना और बढ़ते दबाव के बाद विधायक VMS मुस्तफा को भी सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं थी, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के संदर्भ में थी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उनकी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी आस्था के खिलाफ नहीं है।

बता दें कि VMS Mustafa तमिलनाडु की मदुरै सेंट्रल सीट से विधायक हैं और 2026 विधानसभा चुनाव में TVK के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। राजनीति में आने से पहले वह तमिलनाडु मुस्लिम लीग के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन अब सनातन धर्म पर दिए गए बयान ने उन्हें अचानक राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close