CISF जवान पर हत्या का मामला दर्ज : Dhandbad CISF Encounter मामले में नया मोड़… मृतक की पत्नी ने .. .

धनबाद: CISF की गोली से चार लोगों की मौत मामले में CISF जवान पर हत्या मामला दर्ज किया गया है। 19 नवंबर की रात बेनीडीह रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों के साथ सीआइएसएफ की कथित मुठभेड़ हुई थी, इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी थी। चार मृतक में से एक प्रीतम नोनियां की पत्नी सोनिया की शिकायत के आधार पर ये मामला दर्ज हुआ है। मामले में बाघमारा के थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव के मुताबिक पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

इससे पहले 20 नवंबर को सीआइएसएफ की ओर से दो नामजद व अज्ञात अराजक तत्वों के अलावा मौके से जब्त हुई 21 मोटरसाइकिलों के मालिक के खिलाफ बाघमारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अनुसंधानक कतरास थाना के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार बनाए गए हैं। ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, मृतक की पत्नी सोनिया ने दावा किया है कि सीआइएसएफ के जवान ने जानबूझ कर उनके पति को गोली मारी है। सोनिया के मुताबिक उनके पति कोयला चोर नहीं है। 19 नवंबर को रात करीब 11:30 बजे उसके पति यह कहकर घर से गए कि मुन्ना यादव एवं राजेश यादव (दुग्धा) को रोकना आवश्यक है। मुन्ना यादव व राजेश यादव अवैध कोयले की ढुलाई उसके घर के बगल से करते हुए ट्रैक्टर से लेहरवाडीह (खानुडीह) अवैध डिपो ले जाता है। इसलिए उसके पति दोनों को रोकने के लिए बेनीडीह केकेसी मेन साइडिंग जा रहे थे।

सोनिया देवी के मुताबिक, उसने अपने पति को मना भी किया था कि कहीं उनके साथ दुर्घटना ना घट जाए। क्योंकि वहां ब्लाक दो के सीआइएसएफ जवान हो सकते हैं। दूसरे दिन फर्जी मुठभेड़ में उसके पति प्रीतम नोनियां के साथ अताउल्ला अंसारी उर्फ अतुल अंसारी, सज्जाद उर्फ जलालुउद्दीन खान (रथटांड़) शमीम अंसारी (घुनघुसा) की गोली मार कर हत्या कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close