इंस्टाग्राम व्यूज और फॉलोवर्स की होड़ में भिड़ीं दो छात्राएं, बीच कैंपस चले लात-घूंसे… पुलिस पहुंची तो सब गायब

फॉलोवर्स की लड़ाई में खूनी बवाल! यूनिवर्सिटी कैंपस बना रणभूमि, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

वाराणसी। सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक अब खतरनाक रूप लेने लगी है। इंस्टाग्राम फॉलोवर्स और वायरल वीडियो की दौड़ में युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका चौंकाने वाला मामला वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सामने आया है। यहां दो छात्राओं के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया, जिससे पूरे विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंफ्लूएंसर बनने की होड़ में लंबे समय से एक-दूसरे को टक्कर दे रही थीं। फॉलोवर्स और व्यूज को लेकर अक्सर दोनों के बीच तनातनी रहती थी, लेकिन शुक्रवार को मामला इतना बढ़ गया कि कैंपस के भीतर ही दोनों आमने-सामने आ गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और फिर लात-घूंसों की मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक कैंपस में हंगामे जैसी स्थिति बन चुकी थी। इस दौरान कई छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मारपीट में शामिल छात्राएं बीए और मास कॉम की स्टूडेंट्स हैं। वायरल वीडियो में दोनों के बीच जबरदस्त हाथापाई दिखाई दे रही है। घटना के बाद कैंपस में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों छात्राएं और उनके साथी वहां से फरार हो चुके थे। सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच कराने और संबंधित छात्राओं को नोटिस जारी करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close