रांची के मनरेगा मजदूरों के लिए नया नियम…अब ऑनलाइन हाजिरी लगाना जरूरी…फर्जीवाड़े पर लगेगी पूरी रोक…देखें नया नियम

New Rule for MGNREGA Workers in Ranchi: Online Attendance Now Mandatory—Putting a Complete Stop to Fraud. Check Out the New Rule.

रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड में मनरेगा कार्यों को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। शुक्रवार को प्रखंड सभागार में मनरेगा विभाग की ओर से डिजिटल प्रणाली से जुड़े कर्मियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मेट, पंचायत सचिव और लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

डिजिटल सिस्टम की नई जानकारी, अब काम होगा टेक्नोलॉजी आधारित

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों को नई डिजिटल व्यवस्था की जानकारी देना और उसे जमीनी स्तर पर सही तरीके से लागू करना था। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि अब मनरेगा के काम पूरी तरह तकनीकी निगरानी के दायरे में होंगे।

NMMS और ई-केवाईसी से होगी सख्त निगरानी, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय और बीपीओ अवनीन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम यानी NMMS, ई-केवाईसी और जन मनरेगा ऐप की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन डिजिटल टूल्स के जरिए योजनाओं की निगरानी पहले से अधिक आसान और पारदर्शी हो जाएगी।

अब मजदूरों की हाजिरी पूरी तरह ऑनलाइन, फोटो से होगी पुष्टि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीडीओ जयपाल सोय ने स्पष्ट किया कि अब मनरेगा कार्यस्थलों पर मजदूरों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके तहत दो समय पर कार्यस्थल की तस्वीर अपलोड करनी होगी, जिसमें मजदूरों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इससे मास्टर रोल में होने वाली गड़बड़ी और फर्जी हाजिरी पर रोक लगेगी।

मॉनिटरिंग सिस्टम होगा और मजबूत, काम की गुणवत्ता पर कड़ी नजर

अधिकारियों के अनुसार डिजिटल व्यवस्था लागू होने से न केवल उपस्थिति प्रणाली मजबूत होगी, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी भी आसान होगी। इससे ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा।

विकसित भारत मिशन की भी दी गई जानकारी, ग्रामीण रोजगार पर फोकस

प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने केंद्र सरकार की ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण’ यानी VB GRAMJI के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और आजीविका को मजबूत करना है।

इस अवसर पर सहायक अभियंता दुक्खू राम सोरेन, कनीय अभियंता गौतम कुमार, विश्वजीत यादव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

close