झारखंड : JAC मदरसा परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी…16 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानिए कब होगी किस विषय की एग्जाम!

JAC Madrasa Exam 2026 Schedule Released: Exams to Begin on June 16; Find Out When Each Subject Exam Will Be Held!

झारखंड अधिविद्या परिषद यानी JAC ने मदरसा परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यभर में वस्तानिया से लेकर मौलवी स्तर तक की परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून तक आयोजित की जाएंगी।परीक्षा को लेकर परिषद ने सभी मदरसा प्रधानों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है।

सुबह और दोपहर दो पालियों में होगी परीक्षा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JAC के मुताबिक मदरसा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।16 जून को पहली पाली में ‘दिनियत-I’ और दूसरी पाली में ‘दिनियत-II’ की परीक्षा ली जाएगी।

अरबी से लेकर गणित और विज्ञान तक कई विषय शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा में अरबी, फारसी, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और तारीखे इस्लाम समेत कई विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।वहीं मौलवी स्तर के विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे वैकल्पिक विषयों की भी परीक्षा तय की गई है।

8 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिषद ने सभी मदरसा प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे 8 जून से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएं।इसके अलावा रोल शीट और अन्य जरूरी दस्तावेज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 10 जून से 12 जून के बीच वितरित किए जाएंगे।

24 जून से शुरू होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

मुख्य लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद 24 जून से 2 जुलाई तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।JAC ने निर्देश दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा के प्रश्न पत्र और ब्लैंक मार्क्स फाइल 20 जून तक परिषद कार्यालय से प्राप्त कर ली जाए।

Related Articles

close