Ranchi Railway: रांची के रेल यात्रियों की चमकी किस्मत! इन 5 ट्रेनों में टिकट मिलना हुआ आसान, रेलवे का बड़ा फैसला

Ranchi Railway: A Stroke of Luck for Ranchi Rail Passengers! Getting Tickets on These 5 Trains Just Got Easier—A Major Decision by the Railways.

रांची रेल मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब पांच प्रमुख ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। नई व्यवस्था जून महीने से लागू होने की संभावना है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन ट्रेनों में कुल 17 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस में भी दो नए एसी चेयरकार कोच जोड़े जाएंगे। इस फैसले से करीब 1700 अतिरिक्त यात्रियों को सीट मिलने की सुविधा होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है, उनमें:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • रांची-आय एक्सप्रेस
  • रांची-गोड्डा एक्सप्रेस
  • रांची-चोपन एक्सप्रेस
  • रांची-सासाराम एक्सप्रेस

शामिल हैं।

रांची-आय एक्सप्रेस में बढ़ेंगे 5 नए कोच

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18640 रांची-आय एक्सप्रेस में एक स्लीपर और चार थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे। इसके बाद इस ट्रेन में कुल कोचों की संख्या 15 से बढ़कर 19 हो जाएगी।

रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में भी बढ़ेगी क्षमता

18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। इसके बाद कुल कोचों की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

वहीं 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में एक स्लीपर और तीन थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे, जिससे ट्रेन में कुल 21 कोच हो जाएंगे।

रांची-चोपन एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव

18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस में चार थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस ट्रेन में कोचों की संख्या 14 से बढ़कर 19 हो जाएगी।

सासाराम एक्सप्रेस में मिलेगा नया एसी चेयरकार

18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच लगाया जाएगा। इससे इस ट्रेन की कुल कोच संख्या 15 हो जाएगी।

शताब्दी एक्सप्रेस में भी बढ़ेंगी सीटें

रेलवे ने 12019 और 12020 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस में भी दो अतिरिक्त एसी चेयरकार कोच जोड़ने का फैसला किया है। संभावना जताई जा रही है कि यह व्यवस्था 28 मई से लागू हो जाएगी। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस में कुल कोचों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो जाएगी।

डीआरएम बोले- यह लगभग नई ट्रेन चलाने जैसा

करुणानिधि सिंह ने कहा कि 17 अतिरिक्त कोच जोड़ना लगभग एक नई ट्रेन शुरू करने के बराबर है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी और टिकट की उपलब्धता बेहतर होगी।

वहीं सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि संबंधित रेल मंडलों से एनओसी मिल चुकी है और हेड ऑफिस से भी मंजूरी प्राप्त हो गई है।

वेटिंग लिस्ट का दबाव होगा कम

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। लंबे समय से बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

Related Articles

close