14500 नये स्कूल खुलेंगे : पीएम श्री स्कूल को लेकर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी…. हर ब्लाक में खुलेंगे 2 माडर्न स्कूल… शिक्षकों को लेनी होगी ट्रेनिंग

नयी दिल्ली। देश भर में जल्द ही पीएमश्री स्कूल खोला जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्टर को लेकर केंद्र सरकार ने पुख्ता तैयारी शुरू की है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा को मजबूती देने के लिए देश भर पीएम-श्री स्कूलों को खोलने का प्रस्ताव है। ये सरकारी स्कूल न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बल्कि शैक्षणिक स्तर पर भी काफी बेहतर होंगे। पीएम श्री योजना में पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देना है। जो स्कूलों के चयन के साथ ही देश भर में शुरू हो जाएगी। यह प्रशिक्षण करीब तीन महीने का होगा।

अधिकारियों की मानें तो इसके लिए एनसीटीई और राज्यों के साथ मिलकर विशेष प्रशिक्षण कोर्स तैयार किया जा रहा है। हालांकि प्रशिक्षण का काम स्कूलों के चयन के बाद ही शुरू होगा। मालूम हो कि देश भर पीएम-श्री स्कीम के तहत करीब 14,500 सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक ब्लाक में दो पीएम-श्री स्कूल बनेंगे। इनमें एक प्राइमरी और एक मिडिल स्कूल होगा। इसके तहत प्रत्येक स्कूल को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने लिए दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रस्तावित पीएम-श्री (पीएम स्कूल फार राइजिंग इंडिया) स्कूलों में शिक्षकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। खासकर स्कूली शिक्षा में जिस तरह से बच्चों को खेल और खिलौने के जरिए पढ़ाने की तैयारी है, वह सरकारी स्कूलों के लिए बिल्कुल नया है। इसके साथ ही बच्चों को स्थानीय भाषा में पढ़ाने, कौशल विकास, टिंकरिंग लैब और इनोवेशन लैब जैसी पहलों को अमल में लाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना जरूरी है। इस स्कीम की अहम शर्त यह है कि इनमें उन्हीं राज्यों के स्कूलों को शामिल किया जाएगा, जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू लगने का भरोसा देंगे। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों के साथ एक एमओयू भी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close