Jharkhand Weather : अगले दो तीन दिनों में बढने वाली है ठंड… जानिए कितना डिग्री तक कम हो जाएगा तापमान

रांची । जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में पड़ने लगा है। उत्तर भारत के राज्यों में भी ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि दक्षिण के कुछ राज्यों में अभी भी बारिश आफत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार झारखंड में भी अगले कुछ दिनों में 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में बिहार और झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने वाला है। इसके बाद कुछ दिन तक तापमान नहीं गिरेगा। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों में बाकी देश के हिस्सों में तापमान बहुत अधिक नहीं बदलने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close