जवान की मौत:आखिरकार टीटीई ने चलती ट्रेन से धक्के देकर सेना के जवान की ले ली जान

बरेली चलती ट्रेन में टीटी के धक्के से गंभीर रूप से घायल फौजी सोनू सिंह गुरुवार को आखिरकार जीवन की जंग हार गया। मालूम हो कि 18 नवंबर को बरेली जंक्शन पर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ते समय टीटीई के धक्के से गिरने से राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट की यूनिट 24 के फौजी का एक पैर कट गया था जबकि दूसरा पैर कुचल गया था।

क्या है घटना

आपको बता दें कि टीटीई कूपन बोरे के धक्का देने से फौजी सोनू सिंह गिर गया था। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाया था फिर हंगामा भी काफी हुआ था। इस बीच आरोपी टीटीई मौके से भाग निकला था। घटना के बाद पहुंचे सेना के अधिकारियों ने फौजी को इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज शुरू कराया था। इस फौजी को बुधवार तक होश नहीं आया। हालात बिगड़ने के बाद सोमवार को दूसरे कुचले पैर को भी काटना पड़ा था। सेना की ओर से दी गई जानकारी में पुलिस ने 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर टीटीई की तलाश शुरू कर दी थी। मगर अब तक टीटीई को पकड़ में नहीं आया। बरेली में फौजी की मौत पर राजकीय रेलवे पुलिस के थाना अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी टीटीई के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे के कर्मचारी को रेलवे पुलिस ही नहीं कर पा रही है तलाश

आपको बता दें कि टीटीई रेलवे का कर्मचारी है और रेलवे की पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि टीटीई को पकड़ा नहीं जा सका है। टीटीई अभी भी फरार है। गौरतलब है कि जिस विभाग में उसके परिवार से लेकर सारी जानकारी दर्ज रहती है, उस कर्मी को पकड़ नहीं पाना रेलवे पुलिस सवालों के घेरे में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close