रांची: स्वास्थ्य विभाग में ANM, GNM व डाक्टरों की होगी बंपर भर्ती, मुख्यमंत्री का निर्देश, ola व उबर की तर्ज पर शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, पढ़िये क्या-क्या मिले निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने झारखंड के शासकीय अस्पतालों में ANM और GNM के रिक्त पदों की तुरंत बहाली करने के निर्देश दिये, वहीं स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और डॉक्टर्स की नियुक्तियां भी जल्द पूरी करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रेगनेंट महिलाओं से जुड़ी खबरें सुनने को मिलती है, एम्बुलेंस सेवा को लेकर बहुत शिकायत आ रही हैं, यह भी अत्यंत चिंता का विषय है। इन शिकायतों को तत्काल दूर करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को AI based call centre को शुरू करने का प्लान बनाने को कहा। इस दौरान उन्होने कहा कि ola, उबर जैसे कांसेप्ट पर राज्य भर में एम्बुलेंस शुरू करने का काम करें। इस कांसेप्ट पर एक हफ्ते पर प्लान बनाकर सबमिट करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में जो रेफरल सिस्टम है उनका ऑडिट करा कर रिपोर्ट सबमिट करें।
इस दौरान अधिकारियों को साफ साफ कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने निदेशालयों को रिस्ट्रक्चर करने का प्लान सबमिट करें। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतें अलग-अलग होती हैं। इसलिए विभाग दोनों क्षेत्रों को अलग-अलग देखते हुए उनकी कार्ययोजना बना कर सबमिट करें। बैठक में अस्पतालों की साफ सफाई का भी मुद्दा उठा, मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अस्पताल में गंदगी न रहे, इन्हें स्वस्छ रखें। इनके मेंटेनेंस का अपडेट देने का काम करें।
इस दौरान बैठक में राज्य भर में 4-5 दिवसीय eye-checkup कैंप लगाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी खुशी की बात है कि सदर अस्पताल, रांची में सेंट्रल रेडियोलॉजी हब बनाया गया है, जो किसी सरकारी सेटअप में देश का पहला ऐसा सेटअप है। इस सेटअप से राज्य के सभी जिलों को जोड़ा गया है। ABHA कार्ड का ड्राइव पूरे राज्य स्तर पर कैंपेन मोड में चलाने को कहा गया, साथ ही इसे स्कूल, आंगनवाड़ी और कॉलेजों में भी करने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लेटेस्ट मेडिकल टेक्नोलॉजीज का अध्ययन कर प्लान सबमिट करें। मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के अंतर्गत सदर अस्पतालों को बेहतर बनाने का काम करें। राज्य में मेडिकल कॉलेज में UG और PG की सीटें बढ़ाने पर विभाग को प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।
बैठक में ब्लड सेपरेशन यूनिट को स्थापित करने और ब्लड बैंक के लिए जरूरी लाइसेंस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने को भी कहा गया। वहीं, पारदर्शिता रखने के लिए इसे भी एप बेस्ड बनाने का काम करने को कहा गया। सरकारी ऑफिस और पुलिस कर्मियों के बीच ब्लड डोनेशन का निरंतर कैंप आयोजित कराने का काम करें। आयुष्मान योजना से निबंधित अस्पतालों का अभी ऑडिट कराकर विभाग से रिपोर्ट मांगी गयी है।
पुराने सदर अस्पतालों में एयर कूल कांसेप्ट भी शुरू करने का काम करें। सभी मेडिकल कॉलेजों में रिहैब और थेरेपी सेंटर भी शुरू करने का प्लान सबमिट करने को कहा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में पेमेंट में देरी न हो, समय सीमा पर इनका काम पूरा किया जाये।
बैठक में अबुआ दवाखाना का भी मुद्दा उठा, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ दवाखाना जल्द चालू करने की ओर विभाग को बढना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में देश के प्रसिद्ध डॉक्टर्स को गेस्ट फैकल्टी के रूप में अभी आमंत्रित करने का काम करें। साथ ही केरल की तर्ज पर राज्य में ऑर्गन डोनेशन (अंगदान) को लेकर विभाग को प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है।









