बेटे के उम्र के प्रेमी संग फरार हुई 5 बच्चों की मम्मी, रांग नंबर पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी, शादी कर वापस लौटा घर, तो सामने आयी अलग ही कहानी

Mother of five elopes with a lover the age of her son; romance began with a wrong-number call—but a different story unfolded upon their return after marriage.

जमुई। बेटे के उम्र के प्रेमी संग 5 बच्चों की मम्मी फरार हो गई। बाद में दोनों ने शादी भी कर ली। प्रेमिका की उम्र 40 साल सा ज्यादा है, जबकि प्रेमी युवक की उम्र सिर्फ 19 साल है। मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहां ये बेमेल शादी हुई है। बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। यहां 19 वर्षीय युवक ने 40 वर्ष से अधिक उम्र की पांच बच्चों की मां से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों की मुलाकात एक रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

रॉन्ग नंबर से बढ़ी नजदीकियां

 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खडूई बरियारपुर गांव निवासी महावीर ठाकुर की बातचीत करीब दो वर्ष पहले पूर्णिया निवासी बिंदु देवी उर्फ सीमा परवीन से एक रॉन्ग नंबर के माध्यम से शुरू हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

परिवार की मर्जी के बिना घर छोड़कर की शादी

बताया जाता है कि दोनों ने परिवार की सहमति के बिना घर छोड़ दिया और कोलकाता पहुंचकर विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों वापस गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया।

पुलिस के सामने साथ रहने की जताई इच्छा

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जाने दिया।

महिला ने बताई अपनी कहानी

पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उसने मोहम्मद मनन आलम नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था। महिला का कहना है कि अब वह पुनः हिंदू धर्म अपनाना चाहती है और महावीर ठाकुर के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है।

युवक बोला- हमेशा साथ रहूंगा

महावीर ठाकुर ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था और लगातार बातचीत के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। युवक ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है और जीवनभर उसका साथ निभाएगा।19 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला की यह शादी उम्र के बड़े अंतर और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और साथ रहना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close