छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती रद्द: सेजस में निकली व्याख्याता-शिक्षक की भर्ती रद्द, 20 जून तक करना था आवेदन जमा

Teacher recruitment cancelled in Chhattisgarh: Recruitment for lecturers and teachers in SEJAS cancelled; applications were to be submitted by June 20.

Chhattisgarh Teacher Vacancy Suspend: दंतेवाड़ा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बारसूर, कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण के व्याख्याता एवं शिक्षक संविदा पदों के लिए दिनांक 20 जून 2026 तक गूगल फार्म में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गया था।

प्राप्त आवेदनों का समिति द्वारा स्क्रूटनी कर पात्र, अपात्र सूची जिले के वेबसाईटhttps://dantewada.nic.in/में अपलोड एवं कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।

परन्तु अपरिहार्य कारणों से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के रिक्त पदों की भर्ती को तत्काल प्रभाव से स्थगित किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त निर्देशानुसार वर्तमान में जारी संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close