Ranchi Murder Case: “परी मिलेगी, धन की बारिश होगी” ‘तांत्रिक क्रिया’ के नाम पर बुलाया, फिर किया गंदा काम, गुस्से में तीन लड़कों ने ले ली तांत्रिक की जान

रांची के कोकर में रमेश ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। तांत्रिक क्रिया से जुड़े विवाद के बाद हत्या करने और जेवर लूटने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

रांची। राजधानी रांची के कोकर स्थित खोरहाटोली के सिमोन नगर में न्यू तपोवन कॉलोनी निवासी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी मृतक के संपर्क में तांत्रिक क्रिया के दौरान आए थे। घटना की रात कथित तांत्रिक अनुष्ठान के बाद विवाद बढ़ा और आरोपियों ने रमेश ठाकुर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी उसके शरीर से जेवर लेकर फरार हो गए।

तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

शुक्रवार को सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमित चौधरी (डोरंडा), निरंजन स्वांसी उर्फ नीरज (अड़की, खूंटी का निवासी, वर्तमान में रांची) और सचिन कुमार गुप्ता (खूंटी का मूल निवासी, वर्तमान में चर्च रोड, रांची) शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तांत्रिक क्रिया के बहाने बना संपर्क

पुलिस के अनुसार, रमेश ठाकुर ओझा-गुनी और तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े कार्य करता था। इसी दौरान उसकी पहचान कई युवकों से हुई। जांच में सामने आया कि वह परिचित युवकों को रात में अपने घर बुलाता था और उन्हें तांत्रिक प्रक्रिया के जरिए चमत्कार, धन प्राप्ति और अन्य लाभ मिलने का भरोसा देता था।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी भी लंबे समय तक उसकी बातों पर विश्वास करते रहे। हालांकि, उन्हें कोई परिणाम नहीं मिलने पर उनके मन में आक्रोश पैदा हो गया।

हत्या की पहले से बनाई थी योजना

पुलिस जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन तीनों आरोपियों ने तय किया कि यदि इस बार भी कथित तांत्रिक प्रक्रिया के बाद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला, तो वे रमेश ठाकुर की हत्या कर देंगे। योजना के तहत वे बाइक से उसके घर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, वहां विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने पहले पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की। गोली निशाने पर नहीं लगी, जिसके बाद उन्होंने पास में रखे प्लास (प्लायर) से रमेश ठाकुर के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के पहले किया गंदा काम

रमेश ठाकुर का ओझा-गुनी का काम के दौरान कई युवकों से पहचान हुई थी. वह परिचित युवकों को देर रात सिमोन नगर स्थित मकान पर बुलाता था और तांत्रिक क्रिया के नाम पर कथित तौर पर गंदा काम करता था. रमेश ठाकुर युवकों को यह कहकर लालच देता था कि यदि वे उसकी बतायी तांत्रिक प्रक्रिया का पालन करेंगे तो ‘परी’ प्रकट होगी, धन की भी बारिश होगी. इसी दौरान उसकी पहचान अमित चौधरी से हुई. बाद में सचिन कुमार गुप्ता और निरंजन स्वांसी उर्फ नीरज भी उसके संपर्क में आये. तीनों लंबे समय तक उसकी बातों पर विश्वास करते रहे, लेकिन उन्हें न तो किसी ‘परी’ के दर्शन हुए और न ही धन मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद जेवर लेकर फरार

घटना वाले दिन तीनों ने योजना बनायी कि यदि इस बार भी तांत्रिक क्रिया के बाद कुछ नहीं हुआ, तो वे रमेश की हत्या कर देंगे. तीनों बाइक से पिस्टल लेकर उसके घर पहुंचे, वहां कथित तांत्रिक क्रिया के दौरान गंदा काम किया. इसके बाद जब आरोपियों को कोई परिणाम नहीं मिला, तो उन्होंने पहले पिस्टल से फायरिंग की. गोली नहीं लगने पर पास रखे पिलास से रमेश ठाकुर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने मृतक के शरीर पर पहने आभूषण भी लूट लिये. मामले में मृतक के पुत्र आकाश ठाकुर के आवेदन पर सदर थाना में 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। ।

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले में प्रयुक्त हथियार, लूटे गए आभूषण और अन्य साक्ष्यों को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि केस के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close