साप्ताहिक राशिफल (27 जुलाई – 2 अगस्त 2026): शुक्र का राशि परिवर्तन बदलेगा किस्मत का समीकरण, जानें सभी 12 राशियों का हाल

27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और शुभ रंग-शुभ अंक का विस्तृत भविष्यफल।

Saptahik Rashifal 27 July-2 August 2026: जुलाई का अंतिम और अगस्त का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, करियर में प्रगति और आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है। सावन माह के शुरुआत का भी ये सप्ताह है। इस सप्ताह 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 के बीच शुक्र का कन्या राशि में गोचर और 29 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन होने से कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी तथा रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन येलो
शुभ अंक: 9
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: सोमवार और गुरुवार
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

ये सप्ताह आपके लिए आर्थिक तौर पर तो फायदेमंद रहेगा, लेकिन चुनौतिया शारीरिक तौर पर झेलनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: सी ग्रीन
शुभ अंक: 7
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: शुक्रवार
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या सफेद पुष्प अर्पित करें तथा जरूरतमंद को सफेद मिठाई दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

आज का दिन पिछले सप्ताह की तुलना में बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: रोज गोल्ड
शुभ अंक: 5
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: बुधवार
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव से बचें। परिवारिक तौर पर शारीरिक परेशानी झेलनी होगी।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 3
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: सोमवार
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और चावल या दूध का दान करें

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में सफलता मिलेगी और आय बढ़ने की संभावना है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम वाले निवेश से बचें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक
शुभ अंक: 6
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: रविवार
उपाय: सुबह उगते सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

शुक्र का प्रभाव आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत में सुधार होगा और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।
शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 4
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: बुधवार
उपाय: हरी मूंग का दान करें और गणेश जी की पूजा करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा और कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं। लंबी यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: सी ब्लू
शुभ अंक: 1
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: शुक्रवार
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें, सुगंधित इत्र अर्पित करें और कन्याओं को मिठाई बांटें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आत्मविश्वास और सफलता से भरा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: चॉकलेट ब्राउन
शुभ अंक: 6
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: मंगलवार
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 8
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: गुरुवार
उपाय: भगवान विष्णु या बृहस्पति देव की पूजा करें तथा पीली दाल का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

साझेदारी में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: डार्क रेड
शुभ अंक: 10
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: शनिवार
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्र का जप करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
शुभ अंक: 5
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: शनिवार
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल या कंबल का दान करें तथा शनि मंदिर में दीपक जलाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

करियर और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन बनाए रखें।
शुभ रंग: फायरी रेड
शुभ अंक: 14
सप्ताह का सबसे शुभ दिन: गुरुवार
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और केले के वृक्ष की पूजा करें।

इस सप्ताह का विशेष ज्योतिषीय संकेत (27 जुलाई–2 अगस्त 2026)

• 27 जुलाई (सोमवार): नए कार्यों की शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णय के लिए अनुकूल।
• 29 जुलाई: शुक्र के प्रभाव और नक्षत्र परिवर्तन से प्रेम, सौंदर्य, कला, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत।
• 31 जुलाई (शुक्रवार): धन, निवेश और खरीदारी के लिए अच्छा दिन।
• 2 अगस्त (रविवार): परिवार, आत्मचिंतन और आने वाले सप्ताह की योजना बनाने के लिए उपयुक्त दिन।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close