23 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, करियर, धन और प्रेम का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। आज कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं बन सकती हैं, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष (Aries)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ (Taurus)

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर ध्यान दें। कुछ विवादों में पड़ सकते हैं, थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 21 बार जप करें।

मिथुन (Gemini)

विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन शुभ रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में नुकसान हो सकता है। दिमाग पर ज्यादा जोर ना दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क (Cancer)

परिवार में सुखद माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। मानसिक शांति बनी रहेगी। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: तुलसी को जल अर्पित कर घी का दीपक जलाएं।

सिंह (Leo)

करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। कुछ बड़ी प्रापर्टी की डील फाइनल हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या (Virgo)

आज कार्यभार थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत सफल होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कुछ अपने लोग धोखा दे सकते हैं। कारोबार में थोड़ा ध्यान दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: जरूरतमंद को हरी दाल का दान करें।

तुला (Libra)

व्यापार और साझेदारी के मामलों में लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पत्नी कुछ बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।

वृश्चिक (Scorpio)

धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नयी गाड़ी या घर खरीदने का प्लान बन सकता है। खरीदी में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

धनु (Sagittarius)

रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुत्र कुछ बड़ा कामयाबी हासिल करने वाला है। परिवार में कुछ बड़ी खुशियां आने वाली है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

मकर (Capricorn)

मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें। दिन भागदौड़ वाली रहेगी, शाम के बाद परिवारिक स्थिति सामान्य हो जायेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: किसी विद्यार्थी को स्टेशनरी का दान करें।

कुंभ (Aquarius)

नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। मां का स्वास्थ्य थोड़ा चिंता बढ़ायेगा। परिवार के साथ व्यवहार सामान्य रखिये।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन (Pisces)

समझदारी से लिए गए फैसले आपको लाभ दिलाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मांगलिक कार्य को लेकर कुछ अच्छी खबर आयेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close