CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना: गुरुवार को उद्योग विभाग के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में उद्योग विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिल्ली में पहले से ही उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड गैलरी में झारखंड के उत्पादों के साथ प्रदर्शनी लगाई गई है।

सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली के प्रगति मैदान व्यापार मेला में झारखंड राज्य दिवस समारोह गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएम शामिल होंगे। यह समारोह संध्या पांच बजे प्रगति मैदान स्थित एम्फी थिएटर में आयोजित होगा। इस अवसर पर झारखंड के पारम्परिक नृत्य, गीत और संस्कृति से लोग रूबरू होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने आज दोपहर तक विधानसभा में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लिया। उसके बाद झारखंड ट्रैवल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया और उसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग की कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह दिल्ली गए हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारे में हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close