Ranchi-Ramgarh Highway Fire: बीच सड़क पर धू-धूकर जली कार, तीन लोगों की किसी तरह से बच पायी जान, मिनटों में कार हुई खाक

Ranchi-Ramgarh Highway Fire: Car burns to ashes in the middle of the road, three people somehow survive, car reduced to ashes in minutes

रांची: रांची-रामगढ़ हाईवे पर एक कार आग का गोला बन गयी। घटना पुंदाग टोल प्लाजा के पास घटी। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स देने के लिए रुकी एक डस्टर कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि टोलकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण कार में सवार तीनों लोगों की जान बच गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टोल देने के दौरान दिखा धुआं

मिली जानकारी के अनुसार डस्टर कार (जेएच 02बीवाई-9129) रामगढ़ से रांची की ओर जा रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। सुबह करीब 11:30 बजे जब वाहन पुंदाग टोल प्लाजा पहुंचा और टोल भुगतान के लिए रुका, तभी टोलकर्मियों की नजर कार से निकल रहे धुएं पर पड़ी। हालांकि शुरुआत में स्थिति सामान्य लगी, लेकिन कुछ ही पलों में धुआं बढ़ने लगा और आग भड़क उठी और पूरी कार को अपनी चपेट में लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टोलकर्मियों की बहादुरी से बचीं तीन जानें

खतरे को भांपते हुए टोलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जलती कार को धक्का देकर टोल प्लाजा से करीब 100 गज दूर सड़क किनारे पहुंचाया, ताकि टोल परिसर, अन्य वाहनों और यात्रियों को कोई नुकसान न हो। इसके बाद कार में बैठे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टोलकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।

डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल

घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन वाहन को बचाया नहीं जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बड़ा हादसा टला

जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यदि आग टोल प्लाजा के भीतर ही फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। टोलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से न केवल कार सवारों की जान बची, बल्कि टोल प्लाजा और आसपास मौजूद लोगों को भी संभावित खतरे से सुरक्षित रखा गया।प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन में आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close