अंडे की लूट : अंडे से भरी गाड़ी पलटी, तो मच गयी लूट…. कोई थैला, कोई बोरा तो कोई बाल्टी लेकर पहुंचा… घायलों को कराहता छोड़ लूटने में मगन रहे लोग

जमुई। अंडे से भरी गाड़ी पलटी तो घायलों को बचाना छोड़ लोग अंडा लूटने में जुट गये। जिसे जो मिला उसी में अंडे को बटोरने लगा। कुछ ने साबूत अंडे, तो कुछ ने टूटे अंडे को ही थैलों व पॉलिथीन में भर लिया। हद तो तब हो गयी, जब टूटा अंडा सड़क पर गिरकर बहने लगा, तो उसे बटोरने के लिए लोग बाल्टी लेकर पहुंच गये। अजीबो गरीब मामला जमुई के मुई मलयपुर मुख्य मार्ग लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट चौक के पास हुई। जहां में मंगलवार को एक अंडा लदा पिकअप पलट गया। फिर क्या था, वहां ग्रामीणों में अंडा लूटने की होड़ मच गई।

कोई थौला तो कोई पूरी बाल्टी लेकर पहुंच गया। टूटे अंडों के बीच से अच्छे-अच्छे अंडे छांट जिसे जितना मिला सब बाल्टी और थैली में भरते गए। इस घटना पिकअप का ड्राइवर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे केनुहट चौक के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में ड्राइवर के घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। अंडे से भरे पिकप वाहन के पलटने की सूचना जैसे ही पास के ग्रामीणों को मिली, सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कोई थैली में तो कोई बाल्टी में अंडे भरने लगा। जिसे जितना मिला समेट लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिकअप वाहन जो मुंगेर से अंडा लेकर जमुई की ओर आ रही थी। तभी केनुहट चौक के पास जमुई की ओर जा रहे एक गाड़ी को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद अंडा लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को हटाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close