सोनिया गांधी के निज सचिव रेप की FIR दर्ज….महिला ने लगाये कई गंभीर आरोप, अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज

नयी दिल्ली। सोनिया गांधी के निज सचिव पर रेप का केस दर्ज किया गया है। सोनिया गांधी के निज सचिव पीपी माधवन पर नौकरी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप है। दिल्ली के उत्तम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। माधवन के खिलाफ 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला का पति कांग्रेस के कार्यक्रमों और दफ्तरों में होर्डिंग लगाने का काम करते थे। 2020 में पति की मौत के बाद वो सोनिया गांधी के निज सचिव पीपी माधवन के संपर्क में आयी थी।

महिला ने पहले फोन पर पीपी माधवन से संपर्क किया, जिसके बाद माधवन ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसी बीच 21 जनवरी 2022 को माधवन ने महिला को इंटरव्यू के लिए बुलाया और उससे बातचीत की। उसके सारे डाक्यूमेंट ले लिये। माधवन ने कहा कि उसकी पत्नी का तलाक हो गया है और वो फिर से शादी करना चाहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला उसके बाद माधवन के साथ वीडियौ और आडियो पर बातें करने लगी। एस दिन रात में उसे उत्तम नगर मिलने बुलाया और फिर अपनी कार में बैठाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। हालांकि बाद में आरोपी ने माफी मांग ली, जिसके बाद फिर से दोनों में रिलेशन सामान्य हो गये।

इसी दौरान आरोपी ने महिला को फोन कर सुंदर नगर के फ्लैट में बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि शादी की बात कह उसके साथ संबंध रखने वाला आरोपी शादी की बात करने पर उसे नजरअंदाज कर रहा है। आरोपी पर महिला को अन्य लोगों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाने लगा। इनकार पर धमकी दी जाती थी, जिससे परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close