रोज-रोज पोहा और पराठे से हो गए हैं बोर? अब मिनटों में बनाएं हल्की, हेल्दी और स्पंजी रवा इडली, जानिए आसान रेसिपी और इसके फायदे।

सुबह नाश्ता बनाने का नहीं मिल रहा समय? बस 15 मिनट में तैयार करें यह सॉफ्ट और स्वादिष्ट डिश, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनेगी!

सुबह की भागदौड़ में अक्सर लोगों के पास नाश्ता बनाने का ज्यादा समय नहीं होता। ऐसे में हर कोई ऐसी रेसिपी चाहता है जो जल्दी तैयार हो जाए, खाने में स्वादिष्ट हो और पेट भी लंबे समय तक भरा रखे। अगर आप भी ऐसी ही किसी आसान और हेल्दी डिश की तलाश में हैं, तो रवा इडली आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

रवा इडली एक हल्का, स्वादिष्ट और कम समय में बनने वाला साउथ इंडियन नाश्ता है। तैयार रवा इडली मिक्स की मदद से इसे केवल कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है, जिससे सुबह की भागदौड़ भी आसान हो जाती है।

रवा इडली मिक्स में क्या-क्या होता है?

रवा इडली मिक्स में मुख्य रूप से करीब 80 प्रतिशत सूजी होती है। इसके अलावा इसमें वेजिटेबल फैट, काजू, चना दाल, आयोडीन युक्त नमक, अदरक, हरी मिर्च पाउडर, करी पत्ता, राई और रेजिंग एजेंट जैसे तत्व मिलाए जाते हैं। यही सामग्री इडली को स्वादिष्ट और मुलायम बनाती है।

रवा इडली खाने के फायदे

रवा इडली हल्का और कम फैट वाला नाश्ता माना जाता है। इसे खाने से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलती है। सूजी धीरे-धीरे पचती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट रवा इडली

रवा इडली बनाने के लिए एक कप रवा इडली मिक्स में आधा कप खट्टा दही डालकर अच्छी तरह मिला लें और 1 से 2 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें एक कप और खट्टा दही मिलाकर दोबारा अच्छी तरह फेंटें। अब इस घोल को 8 से 10 मिनट तक ढककर रखें। चाहें तो इसमें बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं।

इसके बाद इडली स्टैंड की प्लेटों पर हल्का तेल लगाएं और तैयार घोल भर दें। अब इसे धीमी आंच पर 12 से 14 मिनट तक भाप में पकाएं। कुछ ही देर में नरम, फूली हुई और स्वादिष्ट रवा इडली तैयार हो जाएगी। इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम परोसें और घर बैठे साउथ इंडियन स्वाद का आनंद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close