बड़ी खबर: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, चारों कावड़िये थे दोस्त

Breaking News: Major tragedy during Kanwar Yatra; four Kanwariyas drowned in the Ganga Canal. All four were friends.

Kanwad yatra ke dauran hadsa। सावन में भगवान शिव की पूजा का काफी महत्व है। कांवड़ में जल लेकर भगवान शिव पर अर्पित करने की परंपरा काफी पुरानी है। लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार कावंड़ियों की मौत हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना पुल जटवाड़ा के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार युवा कांवड़ियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को बचाने के प्रयास में तीन अन्य युवक भी तेज बहाव की चपेट में आ गए और चारों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दोस्त को बचाने में चारों की चली गई जान

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी शिवांशु, नीतेश, भरत और रोहित कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। इसी दौरान इनमें से एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीन दोस्त भी पानी में उतर गए, लेकिन गंगनहर का तेज बहाव चारों पर भारी पड़ गया और सभी डूब गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोताखोरों ने निकाले शव

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से चारों युवकों के शव गंगनहर से बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

 

चारों युवक थे आपस में दोस्त

पुलिस के मुताबिक, मृतक चारों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेने हरिद्वार आए थे। लेकिन यह धार्मिक यात्रा उनके लिए अंतिम यात्रा साबित हुई।

 

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की अपील

सावन माह की शुरुआत के साथ हरिद्वार में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नहरों और नदियों में नहाने या गहरे पानी में उतरने से बचें, सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close