दारोगा गिरफ्तार: 6000 रुपए लेते ACB ने दारोगा को रंगेहाथ किया गिरफ्तार…. मिठाई दुकान में घेराबंदी कर पकड़ा

धनबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सरायढेला की एक दरोगा को 6 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दरोगा राजेंद्र उरांव केस की डायरी लिखने की एवज में पैसे मांग रहा था। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। मामले की सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी दरोगा को रंगे हाथ दबोच लिया।

यह मामला करीब पांच साल पुराना था। वर्ष 2017 के इस मामले में केस डायरी लिखने के लिए आरोपित दारोगा राजेंद्र उरांव सरायढेला थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप पांडेय से छह हजार रुपये रिश्‍त मांग रहा था। भुक्‍तभोगी ने इसकी शिकायत एसीबी में की थी। आज सुबह एसीबी ने जाल बिछाकर दारोगा को सरायढेला स्थित बॉम्‍बे स्‍वीट्स में बुलाया। दारोगा यहां बिना वर्दी पहुंचा था। इस दौरान उसने जैसे ही पैसे लिये, एसीबी ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित दारोगा को सरायढेला थाना ले जाया गया है। मामले में शिकायतकर्ता प्रदीप पांडेय के आवेदन पर एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close