RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में JE समेत 3,993 पदों पर भर्ती, डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए बड़ा मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल
RRB JE Recruitment 2026 के तहत रेलवे में 3,993 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जानें JE और DMS पद की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तारीख और चयन प्रक्रिया।

Railway Vacancy। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे में अधिकारी बनने का अच्छा मौका है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए रेलवे में नौकरी को लेकर अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) समेत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,993 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।RRB ने भर्ती का नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन का अच्छा अवसर है।
रेलवे में 3,993 पदों पर भर्ती
RRB JE भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर और डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट सहित तकनीकी क्षेत्र के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और अन्य संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम के अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।कुल 3,993 पदों में 1,699 पद सामान्य वर्ग, 624 अनुसूचित जाति, 363 अनुसूचित जनजाति, 913 ओबीसी और 394 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।
JE पद के लिए योग्यता क्या है?
जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। संबंधित विषय में BE/BTech डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट पद के लिए किसी भी इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा निर्धारित किया गया है।ध्यान रखें कि आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 13 सितंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
18 से 33 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
RRB JE भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।एससी और एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष, जबकि ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। अन्य पात्र श्रेणियों के लिए भी नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान रहेगा।
13 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
भर्ती का नोटिफिकेशन 13 अगस्त को जारी हुआ और ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है। वहीं आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 16 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी।उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
दो चरणों में होगी CBT परीक्षा
RRB JE भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT) के जरिए किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में CBT के दो चरण होंगे। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।CBT में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। सभी निर्धारित चरणों में पात्र पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति होगी।
इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा अवसर
RRB JE Recruitment 2026 इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारक युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को जरूर जांच लें।












