2 सितंबर 2026 आज का राशिफल: तीन राशियों पर आज किस्मत रहेगा मेहरबान, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 2 सितंबर 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल जानें। प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य और दिनभर की स्थिति से जुड़ी खास भविष्यवाणी पढ़ें।

Rashifal 2 September 2026: बुधवार, 2 सितंबर 2026 को हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। हालांकि दिन की शुरुआत पंचमी तिथि से होगी और सुबह 5:39 बजे के बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 3 सितंबर की सुबह तक रहेगी। इस दिन किसी भी प्रमुख शुभ कार्य के लिए पूरे दिन कोई विशेष शुभ मुहूर्त नहीं है। वहीं नक्षत्र की बात करें तो तड़के 3:17 बजे तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा, जो 3 सितंबर की रात तक रहेगा। अब देखते हैं आज का राशिफल, मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि वालों को अपने क्रोध और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने से बचें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। मन को शांत रखने के लिए शिव स्तुति करना शुभ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। नींद में बाधा आने से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। घर-परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। पिता का आशीर्वाद लेने से मानसिक उलझन कम हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के पराक्रम और बुद्धिमता की प्रशंसा होगी। किसी जानकार और प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। व्यस्तता के बीच थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। गणेश जी की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। नई योजना शुरू करने और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का अच्छा समय है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि अत्यधिक उत्साह में खुद को थकाने से बचें। सिरदर्द, चिड़चिड़ापन या बेवजह क्रोध की स्थिति बन सकती है। जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की सहायता करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज भाग्य मजबूत रहेगा। परिवार और आसपास के लोगों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपका शांत और कुछ बातों को गुप्त रखने वाला स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। हालांकि अधिक आराम करने से शरीर में सुस्ती या नसों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में राहत देने वाला रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ सकता है। विदेश यात्रा या दूर की यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें, हालांकि परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। पैरों में दर्द या थकान की शिकायत हो सकती है। हनुमान जी की पूजा करने से मानसिक मजबूती मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के रुके हुए काम आज मित्रों, साथी या जीवनसाथी के सहयोग से पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं और विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पढ़ाई और ज्ञान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी छिपे विरोध या गलतफहमी को लेकर सतर्क रहें। शनि मंदिर में दीपक जलाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। विरोधियों पर आपका प्रभाव मजबूत होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सकती है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। संतान को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है। अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान होने के बजाय प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। शिव-पार्वती की पूजा करना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों या परिचितों से मुलाकात हो सकती है। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है। घर में सकारात्मक और प्रसन्न माहौल बनाए रखें। सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी। पारिवारिक नोकझोंक से बचें और घर का वातावरण शांत रखने की कोशिश करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विवाह संबंधी प्रस्ताव मिलने पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। नशे से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। पार्टी या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है और परिवार या मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। हालांकि व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। वाणी में कठोरता से बचें और बातचीत में मुस्कुराहट बनाए रखें। घर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें। श्रीरामचरितमानस का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को आज मन में असुरक्षा और अकेलेपन की भावना से बचना होगा। कुछ समय एकांत में बैठकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करना लाभकारी रहेगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है और घर-परिवार में कुछ तनाव के बावजूद परिस्थितियां संभाली जा सकती हैं। कंधे और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें। भाई-बहनों से विवाद करने से बचें। सूर्य को जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close