वर्ल्ड कप में हार के बाद BCCI का एक्शन: चेतन शर्मा समेत पूरी सेलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त

मुंबई: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही टीम सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे थे। अब बोर्ड ने पहला बड़ा कदम उठाया है। BCCI ने टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है। अब से कुछ देर पहले यह फैसला BCCI ने लिया। पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स को हटा दिया गया है।

बीसीसीआइ सूत्रों के मुताबिक, चेतन को गत 18 अक्टूबर को हुई बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान पद से हटा दिया गया था। चेतन के कार्यकाल में भारत टी-20 विश्व कप 2021 के नाकआउट चरण के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था, जबकि टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली थी। यहां तक कि हाल ही में आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में भी भारत का सफर सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के साथ समाप्त हो गया था और टीम एक बार फिर आइसीसी ट्राफी जीतने से वंचित रह गई थी। हालांकि, यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि रोजर बिन्नी के नेतृत्व वाली बीसीसीआइ मौजूदा चयन समिति को हटाकर नई समिति गठित करेगी।

बीसीसीआइ ने मांगे आवेदन

चयन समिति भंग करने के तुरंत बाद बीसीसीआइ ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन मांगे है। बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने विज्ञप्ति जारी कर सीनियर पुरुष टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मांगे। राष्ट्रीय चयन समिति के पांच पदों के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं। इसके लिए योग्य उम्मीदवार वही होंगे जिन्होंने कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों। इसके अलावा उम्मीदवार कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले चुका हो। आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close