हाईकोर्ट : तृतीय व चतुर्थ श्रेणी भर्ती मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई… जानिये क्या हुआ आज

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में थर्ड फोर्थ ग्रेड पर होने वाली नियुक्ति से संबंधित मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने विज्ञापन में की गई गलतियों की जांच कराने की बात कही। अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि विज्ञापन में झारखंड का नागरिक होने की शर्त लगाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। इस दौरान रिम्स ने माना कि विज्ञापन में गलती हुई है। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

इससे पहले अदालत में उक्त पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी थी। साथ ही अदालत ने कहा था कि हाईकोर्ट के अंतिम फैसले से नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रभावित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close