West Bengal Governor: डॉक्टर सीवी आनंद बोस नियुक्त किए गए बंगाल के राज्यपाल, जानें इनके बारे में

नई दिल्ली: डॉक्टर सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि सीवी आनंद बोस की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने डॉ सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंग्रेजी, मलयालम व हिंदी में लिखी हैं 40 किताबें

बोस केरल विश्वविद्यालय के बहुत मेधावी छात्र रहे हैं। उन्हें शिक्षा व अध्ययन से गहराव जुड़ाव रहा है। उन्होंने अंग्रेजी, मलयालम व हिंदी में 40 किताबें भी लिखी हैं। बोस एक कुशल वक्ता भी हैं।

बंगाल से मेरा आत्मीय संबंध है : बोस

इधर, नए राज्यपाल नियुक्त होने के बाद बोस ने अपने पहले साक्षात्कार में कहा है कि बंगाल से उनका आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर बंगाल बहुत जागरूक व सक्रिय राज्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बंगाल के विकास के लिए वे राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे और संविधान के दायरे में रहकर सभी सहयोग करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत सरकार के सचिव पद पर सेवा दे चुके हैं

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि आनंद बोस तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। दो जनवरी 1951 को केरल के कोट्टयम में जन्मे बोस 1977 बैच के केरल कैडर के रिटायर्ड आइएएस अधिकारी रहे हैं। वर्तमान में वह मेघालय सरकार के सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे थे। बोस को प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव है और वह कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वे भारत सरकार के सचिव पद पर सेवा दे चुके हैं। बता दें कि इससे पहले धनखड़ के साथ राज्य सरकार के बहुत कड़वे संबंध थे और लगातार टकराव चल रहा था।

Related Articles

close