बिरसा मुंडा के आदर्शों की आत्मसात कर ही होगा स्वस्थ समाज और राष्ट्रहित का निर्माण..

गिरिडीह सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, पापिया सरकार, अख्तर अंसारी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भगवान बिरसा को नमन किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा के राष्ट्र के प्रति किए गए कार्य और झारखंड के प्रति उनका समर्पण को लेकर बताया। शिक्षक अख्तर अंसारी ने अपने शायराना अंदाज में भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी जबकि शिक्षक श्री कुशवाहा ने भगवान बिरसा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का आग्रह छात्राओं से भी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“भगवान बिरसा अमर रहे”के कई जोरदार नारों से परिसर गूंज रहा था. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका संध्या संथालिया, गीता कुमारी सिन्हा, कुसुम कुमारी, अमृता कुमारी, अस्मिता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, पुलिस मरांडी, अमरेश कुमार, मनोज, नरेश ,पूजा, लक्ष्मी सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close