स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में निःशुल्क सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात…जिले से प्रशिक्षणार्थी चयनित

दुमका इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जामा, दुमका में सेलफोन रिपेयरिंग व सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुमन पुष्कर, आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा, संकाय सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सुमन पुष्कर जी ने प्रशिक्षणार्थियों को सेलफोन रिपेयरिंग व सर्विस के महत्त्वपूर्ण कार्यों एवं अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करने तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयनित सभी प्रशिक्षुओं को पूरे मनोयोग से सीखने एवं शत प्रतिशत मन लगाकर कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन किया। आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवा अपने घर पर रहकर ही रोजगार से जुड़ सकते है। यह संस्थान लगभग 11 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा व युवतियों को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाती रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को प्रारंभ हुई प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलें के विभिन्न प्रखंडों से 35 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण आवासीय है जिसमें प्रशिक्षणार्थी के पठन पाठन, रहने तथा खाने पीने की सारी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौक़े पर संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा व अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार व मनोज कुमार सिंह, संजय सोरन अन्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close