MS Dhoni की फिर होगी टीम इंडिया में एंट्री! टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए BCCI का प्लान तैयार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा रोल देने की तैयारी कर रहा है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमी फाइनल में शर्मनाक हार के बाद अपनी t20 टीम को पटरी पर लाने के लिए तेज और कठोर कदम उठाएगा। t20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बीसीसीआई बड़े बदलाव की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक भारत के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के एक बार फिर टीम में एंट्री हो सकती है।

भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री होने जा रही है। द टेलीग्राफ ने BCCI सूत्रों के हवाले से बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम में कोच राहुल द्रविड़ से भी बड़ा पद मिल सकता है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक कोच राहुल द्रविड़ के ऊपर वर्क लोड कम करने के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी को बांटा जाएगा। ऐसे में BCCI महेंद्र सिंह धोनी को ‘ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ नियुक्त कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले साल की आईपीएल के बाद खेल से संन्यास ले सकते हैं धोनी

धोनी के अगले साल के आईपीएल के बाद खेल से संन्यास लेने की उम्मीद है और बीसीसीआई उनके अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरह के से उपयोग करने के लिए उत्सुक है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वन डे और टी 20 में एक-एक वर्ल्ड कप जिताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में t20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी उठाया था। धोनी के कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीता था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया साल 2009 में दुनिया के नंबर वैन बेस्ट टीम भी बनी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close