VIDEO : “अगर मेरी हत्या नहीं हुई, तो मैं सोरन परिवार का वजूद पूरे झारखंड से खत्म कर दूंगा”….सांसद निशिकांत दुबे का चैलेंज…. 108 प्रापर्टी का भी …

दुमका: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और सोरेन परिवार की प्रतिद्विदता किसी से छुपी नहीं है। निशिकांत दुबे खुलकर इसे स्वीकारने से गुरेज नहीं करते। आये दिन किसी ना किसी मुद्दे पर निशिकांत दुबे सोरेन परिवार पर निशाना साधते रहे हैं। गुरुवार को दिया उनका एक बयान काफी सुर्खियों में है, जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर सोरेन परिवार ने उनकी हत्या नहीं करायी, तो वो सोरेन परिवार को दुमका ही नहीं पूरे झारखंड से वजूद खत्म कर देंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में निशिकांत दुबे ने कहा कि …
अगर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता हूं, अगर ये लोग मेरी हत्या नहीं कराते, तो ये सोरेन परिवार का वजूद मैं दुमका ही नहीं पूरे झारखंड से खत्म कर दूंगा। उनको जेल जाना पड़ेगा। ये भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है, आपके गिदड़भभकी से नहीं डरने वाला। हेमंत सोरेन और बंधु तिर्की के गिदड़भभकी से नहीं डरने वाला है। हम दो-दो हाथ करेंगे, आपकी सरकार का समूल नाश करेंगे। मैं बासकीनाथ की धरती पर कसम खाता हूं, कि जब तक सोरेन परिवार के एक-एक आदमी को जेल में नहीं ठुसूंगा, तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे यही नहीं रूके, उन्होंने सोरेन परिवार के 1500 करोड़ की प्रोपर्टी का भी खुलासा करते हुए कहा कि …

मैंने सोरेन परिवार का 60 प्रापर्टी का लिस्ट दिया, तकरीबन 1500 से 2000 करोड़ का होगा। मैने ये जानकारी इलेक्शन कमीशन में दी, ये लोग कहते रहे कि नहीं झूठा आरोप है। जिसके बाद मामले को सीबीआई को दे दिया गया। अभी जो सीबीआई और आईटी की रिपोर्ट आयी है उसके मुताबिक सोरेन परिवार की 108 प्रापर्टी का खुलासा हुआ है। हमलोगों को 60 प्रापर्टी का ही पता था, लेकिन 108 प्रापर्टी मिली है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close