‘देख लेंगे…दिखा देंगे..टांग तोड़ देंगे…पटक देंगे’…. झारखंड में आखिर ये चल क्या रहा है..? ..ED से शुरू हुई लड़ाई…हाथ-पैर तुड़ाई तक पहुंची…देखे किसने क्या कहा ..?

रांची: झारखंड में मचे राजनीतिक घमासान के बीच नेताओं का दिल टूट रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में रोज शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगातार दौरा कर राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। अब यह राजनीतिक खींचतान एक दूसरे को देख लेने से लेकर टांग तोड़ने और पटककर मारने की धमकी तक पहुंच गई है। सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और हाल ही में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विधायक गवाने वाले कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को धमकी भरी चेतावनी से भाजपा भड़क गई है। भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं ने भी पलटवार करते हुए मारने का स्थान और समय बताने को कहा है।

जहां पर पटका- पटकी करना चाहते हैं वहां आइए : दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा – जिस स्थान पर पटका-पटकी करना चाहते हैं, आइए। हम भी जाने को तैयार हैं। कांग्रेस को लोकतंत्र और अहिंसा पर विश्वास नहीं है। गांधीजी ने अपनी मृत्यु से पहले एक वसीयत लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए लिखा था क्योंकि उन्हें पता था आने वाले कांग्रेसियों का व्यवहार समाज के प्रति कैसा होगा। हल्की बात कर कांग्रेसियों ने एक बार फिर अपने चरित्र को उजागर कर दिया है। इनके चेहरे को जनता ने आज फिर देख लिया है। भाजपा अहिंसा की पुजारी है और अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही हम उन्हें जवाब देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा कार्यकर्ताओं को पटक पटक कर मारने की धमकी देते हैं: बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बंधु तिर्की के बयान पर कहा कि इन धमकियों से भाजपा नहीं डरती। कभी मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को सबक सिखाने की धमकी देते हैं तो कभी उनकी पार्टी के नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को पटक कर मारने की धमकी देते हैं। लोकतंत्र में यह धमकी वाली नीति नहीं चलेगी। भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close