संगठन में तानाशाही बर्दास्त नहीं : सांगठनिक विवाद का जल्द करें समाधान,अन्यथा होगा भरी फेरबदल…. घनश्याम ठाकुर

गढ़वा 6 नवंबर 2022 दिन रविवार को डॉ एस कुमार कंपलेक्स में पूर्व निर्धारित मार्गदर्शक मंडल और नाई समाज गढ़वा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता घनश्याम ठाकुर पूर्व वरीय जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति में की गई। बैठक में बाली ठाकुर, संजय ठाकुर, नरेश ठाकुर ,उदय ठाकुर, उमेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, नंदू ठाकुर, संजीव ठाकुर, सुनील ठाकुर, शंकर ठाकुर, राजेश ठाकुर, अनूप ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, डॉ बीएस ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। साथ ही सहमति प्राप्त गणेश ठाकुर, आदित्य कुमार, ठाकुर रामाधार ठाकुर जाटा, रामाधार ठाकुर रंका, वीरेंद्र ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, धर्मदेव ठाकुर, चंदेश्वर ठाकुर, निर्मल ठाकुर भी शामिल हुए।
बैठक में पारित किए गए ये प्रस्ताव
- जिला चुनाव प्रभारी एवं जिला सहचुनाव प्रभारी द्वारा गढ़वा नाई समाज के सभी सदस्यों को बिना चर्चा व सहमति लिए हुए सूची जारी कर एक तरफा चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए जो कि गढ़वा नाई समाज उसका घोर निंदा व विरोध करता है।
- गढ़वा चुनाव प्रभारी द्वारा 6 नवंबर 2022 को बैठक के लिए समय देकर नहीं आने को गढ़वा नई समाज को धोखा देना साबित हुआ।
- सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड पर्यवेक्षक सूची निरस्त करने हेतु श्री मुकेश ठाकुर राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय नाई महासभा को गढ़वा जिला सदस्य के द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा।
- दूरभाष के माध्यम से उमेश ठाकुर और रमेश ठाकुर की वार्ता हुई। उसके जवाब में रमेश ठाकुर के द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया और बताया गया कि जिला चुनाव कराने में मैं असमर्थ हूं।
- जिला में सदस्यों द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी गण गढ़वा जिला में चल रहे विवाद को संज्ञान न लेकर पूर्व अध्यक्ष के मन मुताबिक जालसाजी एवं फरेबी के द्वारा चुनाव कराया जा रहा है। जिससे जिले के लोग बहिष्कार करते हैं। तथा राष्ट्रीय सचिव को आग्रह करते हैं ,कि इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जाए अन्यथा हम जिले के लोग दूसरे संगठन की ओर रुख करेंगे जहां समाज को सही दिशा मिल सके।
तत्पश्चात मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य नंदू ठाकुर एवं डॉ बी एन ठाकुर ,रामाधार ठाकुर, गणेश ठाकुर लोग गढ़वा जिले में इस तरह के हो रहे कार्य को देखते हुए कड़ा विरोध व्यक्त किया। नंदू ठाकुर के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा की समाप्ति की गई।











