मां बनीं Alia Bhatt: घर आई नन्ही परी…कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म…

मुंबई : बहुत-बहुत बधाई हो! कपूर खानदान में नन्ही परी आ गई है। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। मम्मी-पापा बनकर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। हर कोई आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहा है।

बॉलीवुड में फैंस के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया ने मुंबई केएच.एन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

बॉलीवुड की खूबसूरत व टैलेंटिंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर किलकारी गूंजी है। रणबीर- आलिया, पैरेंट्स बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने पर पूरा कपूर और भट्ट परिवार खुश है। हालांकि आलिया की डिलीवरी नॉर्मल हुई है सर्जरी, इस बारे में नहीं पता चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि ये साल आलिया और रणबीर के लिए काफी खास रहा। इसी साल 14 अप्रैल में दोनों ने शादी की। जून में फिर आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और इसके बाद अब आज दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल के फैन्स काफी खुश हैं और कह रहे हैं कि घर पर लक्ष्मी आई है। फैन्स बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं।

ऐसा कहा जा रहा था कि बेबी की डिलीवरी के बाद आलिया काम से थोड़ा ब्रेक लेंगी क्योंकि वह बेबी के साथ खूब समय बिताना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने खुद फिर एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि रणबीर चाहते हैं कि आलिया बेबी के जन्म के बाद जल्द काम पर लौटें रणबीर चाहते हैं कि आलिया के फैंस को ज्यादा इंतजार ना करना पड़े नहीं तो वह एक्टर को खूब सुनाएंगे।

आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे। वहीं रणबीर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे और इसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।

Related Articles

close