NHM कर्मी हड़ताल अपडेट: अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी 15 फरवरी को करेंगे स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव, संवाद नहीं होने से तेवर हुए तल्ख

रांची । झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ एवं झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आंदोलन का 28 वां दिन तथा आमरण अनशन का 21 वां दिन होने जा रहा है। लेकिन न तो सरकार और न ही विभाग इन कर्मियोंबकी सुध ले रही है। अनुबंध कर्मियों ने आरोप लगाया की लगता है कि हेमंत सरकार पर संवेदनहीन हो गई है। हम सभी अनुबंधित चिकित्सा कर्मी कोरोना काल में कोरोना योद्धा को झारखंड सरकार ने सम्मानित किया तथा सम्मान के रूप में गुलाब के फूलों से पुष्प वर्षा की।

कोरोना योद्धा एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, नेत्र सहायक इत्यादि ने अपने व अपने बाल बच्चों और जान की परवाह किए बिना कोरोना वायरस के संघर्ष में आकर अपनी कर्तव्य को कुशलतापूर्वक पर मरीज को स्वस्थ किया लेकिन आज अपनी नियमितीकरण के लिए महीनों से राज्य के सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य है परंतु सरकार संवाद भी नहीं करना चाह रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुबंध कर्मियों ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री का जब आवास घेराव हुआ था तो सैकड़ों पारा मेडिकल चिकित्सा कर्मी के बीच दरी पर बैठकर 7 फरवरी को आप स्वास्थ्य अनुबंध कर्मियों के समायोजन के लिए बीच का रास्ता निकाल कर आंदोलन समाप्त कराए जाने का आश्वाशन दिया था।साथ ही कहा था की आप सभी धैर्य बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करें। आप एक सम्मानित पद पर सरकार में रहते हुए अपनी वादा से मुकरे जो झारखंड के आमो आवाम के लिए दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण और हम कर्मियों में काफी रोष है।

आंदोलन में किया आंशिक बदलाव

अनुबंध चिकित्सा कर्मी अपने आंदोलन में आंशिक बदलाव लाते हुए आज सोशल मीडिया साइट जैसे ट्विटर अकाउंट एवं फेसबुक के माध्यम से अपनी मांगों को तथा सरकार के वादों को निभाने हेतु अभियान चलाया। एनएचएम कर्मी अपनी मांगों को लेकर 14 फरवरी 2023 को मशाल जुलूस और 15 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य मंत्री के डोरंडा आवास का घेराव करना सुनिश्चित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close