भाभी कि पिटाई से देवर की मौत: दोनों के बीच थे प्रेम संबंध …..

झांसी के बबीना गांव में भाभी ने अपने प्रेमी देवर को पीट-पीटकर मार डाला। देवर के भाभी के साथ प्रेम संबंध थे। देवर को शक था कि भाभी दूसरे युवक से फोन पर बात करती है। इसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। भाभी ने 21 मार्च को देवर को अपने घर बुलाया और अपने बेटे दमाद के संग उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाभी, उसके बेटे, दामाद समेत 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।थाना बबीना के बड़ा गांव निवासी इमरत सिंह राजपूत (36) पुत्र हरिराम अविवाहित था। भाई उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि इमरत भाभी मालती के पास पड़ोस में रहता था। मालती ही उसे खाना देती थी। उसके और मालती के बीच प्रेम संबंध थे। मालती का पति पूणे में मजदूरी करता है। 20 मार्च को मालती किसी युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस बात को लेकर मालती और इमरत के बीच विवाद हो गया था।

इमरत को घर से ले गई थी भाभी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 मार्च की रात को इमरत अपने घर पर था। रात करीब 10 बजे मालती उसका हाथ पकड़कर अपने घर में ले गई। वहां पर इमरत को कमरे में बंद कर दिया और अपने रिश्तेदारों को फोन कर दिया। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद इमरत को उसके कमरे में चारपाई पर लिटाकर भाग गए। सूचना पर परिजन घर पहुंचे और घायल को बबीना अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान इमरत की मौत हो गई।बबीना पुलिस ने उत्तम की शिकायत पर भाभी मालती, बेटे दिनेश, दामाद नीरज, लक्ष्मण समेत 5 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस ने उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close