कैदी वार्ड में कॉलगर्ल संग अय्याशी करते पकड़ाया था हत्या का आरोपी, जांच टीम पहुंची अस्पताल, मामले में 4 पुलिसकर्मी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

हाजीपुर। कैदी वार्ड में हत्या के आरोपी साथ कॉलगर्ल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। मामले का खुलासा होने के बाद जांच टीम गठित की गई थी। शनिवार को जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्पतलकर्मियों से पूछताछ भी की और मौके का मुआयना भी किया।

पिछले साल 29 सितंबर को सदर अस्पताल हाजीपुर के कैदी वार्ड में हत्या के एक आरोपी को कॉलगर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इस मामले का खुलासा होने के बाद जांच टीम गठित की गई थी।जांच टीम ने शनिवार को प्रकरण में मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

29 सितंबर 2022 को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हत्या के आरोपी को कॉलगर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जिस कमरे में हत्या का आरोपी कैदी कॉलगर्ल के साथ पकड़ा गया था। उस कमरे में ताला बंद कर दिया गया था। घटना वाली रात सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर ड्यूटी में तैनात चार पुलिसकर्मियों और सदर अस्पताल के वार्ड में को गिरफ्तार किया था।वही कॉलगर्ल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिग्गी निवासी 40 साल के अमित कुमार हत्या के आरोप में जेल में बंद था, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। अमित की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान एवं वार्ड बॉय की मिलीभगत से रात में कैदी वार्ड के बगल में नशा मुक्ति केंद्र के AC रूम में कॉलगर्ल के साथ आरोपी पकड़ा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले का खुलासा होने के बाद हत्या के आरोपी की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार किया गया था। वही कॉलगर्ल को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई थी। अब प्रशासनिक जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close