गढ़वा: शादी के दिन दुल्हन ने कर दिया ये कांड, दूल्हे और बाराती को लौटना पड़ा खाली हाथ

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना के नरही गांव में बारात आने के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार,बिना दुल्हन लिए लौटी बारात। रविवार रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है। बाराती बैंड बाजे के साथ नाच रहे थे। शादी का माहौल देखते बनता था। बाराती-घराती सभी शादी को लेकर खुश थे। वरमाला की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। फिर क्या था शादी उत्सव में अचानक सन्नाटा छा गया। किसी को कुछ समझ नही आ रहा था कि अब क्या होगा। जैसे ही यह दूल्हा व दूल्हे के परिजनों को मालूम चली नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पंचायत ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद नहीं थमता देख पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

श्री बंशीधर नगर के चचरिया निवासी सुरेंद्र प्रजापति के बेटे विनय प्रजापति की शादी नरही गांव निवासी श्रवण प्रजापति की बड़ी बेटी गुंजा कुमारी के साथ तय हुई थी। शादी को लेकर विनय सज-धज कर बारातियों के साथ दुल्हनियां को लेने नरही समय पर पहुंच गया। शादी की सभी तैयारियां नियत समय पर चल रही थी। बाराती मस्ती में नाच रहे थे। वरमाला की तैयारी चल रही थी। दूल्हे को वरमाला का इंतजार था। इंतजार पूरा होने से पहले ही दुल्हन की प्रेमी संग भागने की खबर मालूम चल गई। जिसके बाद बारात वापस लौट आयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close