रांची: शादीशुदा दूल्हे के खिलाफ युवती की मां ने दर्ज कराया FIR, दुल्हन ने बीच रास्ते से लौटा दी थी बारात

रांची। फर्जीवाड़ा कर शादी की कोशिश करने वाले दुल्हे पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की की मां ने आरोपी युवक को डोरंडा थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि राजधानी के डोरंडा के मनिटोला की युवती से एक युवक ने शादी शुदा होते हुए भी धोखाधड़ी से शादी की कोशिश की थी। आरोपी का नाम असगर खान है, जो पलामू के चैनपुर का रहने वाला है। आरोपी असगर पर शादीशुदा था, बावजूद वो निकाह की फिराक में था। आरोपी एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिये लड़के के संपर्क में आया था।

युवक ने बताया था कि जैपआईटी में जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थापित है. उसने उन्हें अपना आई कार्ड भी दिखाया था। रिश्ता पसंद आया तो शादी की डेट भी फाइनल होगयी, लेकिन इसी बीच लड़के का राज खुल गया। शादी की तिथि 26 मई को तय की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले ही असगर ने उनकी बेटी के बैंक एकाउंट के माध्यम से लोन पर एक कार भी ले लिया, जिसे वह अपने पास रखे हुए है। इसके अलावा दहेज का सामान भी आरोपी ने उनसे लिया और उसे मोरहाबादी स्थित एक फ्लैट में रखवा दिया। शादी के एक दिन पहले उन्हें असगर के बारे में कुछ जानकारी मिली।

शक होने पर लड़की के परिजनों ने अंजुमन इस्लामिया से संपर्क किया। अंजुमन ने जब मामले में तफ्तीश की तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। जानकारी होने के बाद लड़की के घर में बवाल मच गया। लड़की के घरवालों ने शादी के दिन ही बारात को लौटा दिया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई में जुट गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close