Weather News: साइक्लोन ‘मोचा’ का झारखंड में कितना होगा असर, जानिए क्या कहता हैं मौसम विभाग

रांची: राजधानी में गर्मी से राहत अभी नहीं मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान का असर यहां पर नहीं पड़ेगा। राजधानी और राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को दिन के दौरान आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में बनने बाले चक्रवातीय तूफान स अगले 3-4 दिनों के दौरान राजधानी समेत झारखंड के प्रभावित होने या फिर बारिश होने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान का मौजूदा ट्रेंड जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान दिन के तापमान में कोई बड़े बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी हिस्सें में चक्रवाती तूफान बनने से पहले ही इसके मार्ग और दिशा परिवर्तन के संकेत मिल गए हैं। अंडमान सागर से लेकर मध्य खाड़ी तक फैले यह गहरा अतिदाब शुरू के कुछ घटों में उत्तर- पश्चिमी दिशा में बढ़ने के बाद विपरीत दिशा की ओर मुड़ जाएगा। मध्य खाड़ी से यह उत्तर-पूर्व की दिशा में बढ़कर आगे बांगलादेश और म्यामार तट से टकरा कर आगे बढ़ जाएगा। इससे राजधानी समेत झारखंड पर इसका असर कम हो जाएगा।

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवातीय तूफान से झारखंड में खास असर पड़ने की संभावना कम है। अगले 3-4 दिनों के दौरान राजधानी समेत झारखंड के प्रभावित होने या फिर बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close