ट्रांसफर-पोस्टिंग : 5 शिक्षकों की हुई पोस्टिंग, लंबे समय से गायब एक शिक्षिका पर गिरी गाज, उधर 5 लेखापालों का तबादला…

पूर्वी सिंहभूम। उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में काफी अहम फैसले लिये गये। फैसले के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जहां 5 शिक्षकों की पदस्थापन की गयी, वहीं 9 लेखपालों का तबादला गया। इधर, एक शिक्षिका की संविदा रद्द करने का आदेश दिया गया। उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में आहूत झारखंड शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डुमरिया में 5 शिक्षकों का पदस्थापन किया गया । डुमरिया चूंकि सुदूरवर्ती प्रखंड है ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित नहीं हो इसको देखते हुए पदस्थापन का निर्णय लिया गया है। साथ ही जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के 09 लेखापाल का स्थानांतरण भी किया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 10 शिक्षकों के चयन की स्वीकृति दी गई । इन शिक्षकों में 6 शारीरिक शिक्षिका, 01 भाषा शिक्षिका, 3 विज्ञान शिक्षिका शामिल हैं जिनका शीघ्र पदस्थापन किया जाएगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पायुक्त ने कहा कि सरकार का जोर बालिका शिक्षा पर है, ऐसे में शिक्षकों के चयन से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकेगी। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नहीं रहे इस दिशा में शासन-प्रशासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है तथा किसी विद्यालय में अगर क्षमता से ज्यादा शिक्षक पदस्थापित हैं तो उनके उचित समायोजन पर निर्णय लिए जा रहे।

उपायुक्त द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय डुमरिया की शिक्षिका मिट्ठू सेठ का लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण उनकी संविदा रद्द किया गया है। बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, डीआईओ किशोर प्रसाद तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close