मणिपुर में हिंसक घटनाओं के बाद 8 जिलों में कर्फ्यू, 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

मणिपुर में हिंसक घटनाओं के बीच बुधवार को 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। हालांकि, ब्रॉडबैंड सेवाएं चालू हैं। दरअसल, मैतेई/मीतेई समुदाय को एससी श्रेणी में शामिल कराने की मांग के विरोध रैली का आयोजन हुआ था। इसके अतिरिक्त 8 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बकौल एजेंसी मणिपुर सरकार के मुताबिक, युवाओं और विभिन्न समुदायों के स्वयंसेवकों के बीच मारपीट की घटनाओं के बाद राज्य में 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, क्योंकि ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा मैतेई/मीतेई को एसटी श्रेणी में शामिल करने की मांग के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close