भाजपा के युवा नेता राजेश नंदन का निधन, खुद दी थी अस्पताल से अपने स्वास्थ्य की जानकारी, इलाके में शोक की लहर

गोबिंदपुर(धनबाद)। भाजपा नेता राजेश नंदन का आज सुबह निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे राजेश नंदन उर्फ राजा का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हुए आपरेशन के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी, उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गयी, आज सुबह करीब 7 बजे उनका निधन हो गया।

भाजपा पूर्वी मंडल के महामंत्री राजेश नंदन सामाजिक तौर पर भी काफी सक्रिय थे। राजनीतिक तौर पर भी लागातार सक्रिय रहते थे। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 31 मई को उन्होंने अस्पताल से खुद अपनी तबीयत को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि जेपी हॉस्पीटल कोलाकुसमा में वो एडमिट हैं, जहां उनका आपरेशन होना था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि बाद में डाक्टरों ने उनकी स्थिति खराब देखकर उन्हें रेफर कर दिया। वो गोबिंदपुर के ही हिंद कॉलोनी स्थित अपने घर में इलाज करा रहे थे, लेकिन तीन चार दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी। स्थानीय मदद से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां करीब 5 घंटे उनका आपरेशन हुआ। शाम 7 बजे उन्हें आपरेशन थियेटर से बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें होश नहीं आया।

जिसके बाद उन्हे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गयी। आज सुबह उनका निधन हो गया। बेहद मृदुभाषी, शांत और सौम्य मिजाज के राजेश नंदन अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। महज 45 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची से राजेश नंदन का शव गोबिंदपुर लाया गया है, जहां आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजेश नंदन के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। भाजपा के युवा नेता के निधन की खबर आग की तरह इलाके में फैली, तो लोगों के श्रद्धांजलि देनेवालों का तांता लग गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close