Rain Alert in Jharkhand: खत्म हुआ मानसून का इंतजार, झारखंड में प्रवेश कर गया मानसून

रांची: लंबे इंतजार के बाद झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग रांची ने भी झारखंड में मानसून के प्रवेश का ऐलान कर दिया है। डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की एंट्री हो गयी है।

संताल परगना के रास्ते झारखंड में मॉनसून प्रेवश कर गया है। राजधानी रांची में काले बादल साफ नजर आने लगे हैं। शाम में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों मेंराज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। अगले दो दिन में जमशेदपुर में भी मॉनसून प्रवेश करेगा। सोमवार को मौसम विभाग ने गुमला, लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया कर दिया है। तापमान में गिरावट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । मानूसन गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के कुछ स्थानों में प्रवेश कर गया है। राजधानी रांची समेत अन्य कई जिलों में बूंदा-बांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के कई इलाकों में मानसून अब धीरे- धीरे पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मानसून ने भले ही राज्य में देर से प्रवेश किया है लेकिन इस वक्त की बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

झारखंड में लंबे समय से मानसून का इंतजार हो रहा था। तपती धरती और लू ने लोगों को परेशान कर दिया था। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पलामू राज्य सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा था। इस बार का मानसून कैसा होगा इसे लेकर भी चिंता शुरू हो गयी है। अगर इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई तो कई इलाकों में जल संकट और गहरा हो जायेगा। मौसम विभाग की ओर से झारखंड में 2023 में सामान्य बारिश की संभावना जताई है। 10 साल जो बारिश के आंकड़े हैं वो पांच-पांच के अंतराल के बाद कम होता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close